- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
भगवान महावीर के जयकारों के साथ निकली प्रभातफेरियां
मतदान का संकल्प लिया, महावीर स्तंभ पर ध्वजारोहण
भगवान महावीर जयंती को लेकर आज सुबह दिगंबर और श्वेताम्बर जैन समाज की प्रभातफेरियां निकलीं जिनमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों से निकली प्रभातफेरियां फव्वारा चौक स्थित महावीर स्तंभ पर पहुंची जहां ध्वजारोहण किया गया।
दिगंबर जैन समाज की प्रभातफेरी फ्रीगंज पंचायती मंदिर, नमक मंडी और नयापुरा से निकली जबकि श्वेतांबर जैन समाज की भी नईपेठ से प्रभातफेरी शुरू हुई। दोनों जैन समाज की प्रभातफेरियां अलग-अलग मार्गों से होते हुए फव्वारा चौक पहुंची।
यहां श्वेताम्बर जैन समाज के महावीर जयंती समारोह संयोजक रामचंद्र श्रीमाल और दिगम्बर जैन समाज के संयोजक शैलेन्द्र जैन द्वारा महावीर स्तंभ पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व समाजजनों ने ध्वज गीत गाया और स्वसंकल्पित होकर मतदान का संकल्प भी लिया।