- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
भस्मारती में तीन सौ सीटों की बढ़ोतरी
उज्जैन:महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने ऑनलाइन भस्मारती में श्रद्धालुओं के लिए ३०० सीटों की बढ़ोतरी कर दी है। इससे समिति को हर दिन अस्सी हजार रुपए की आय होगी। इस बढ़ोतरी के पहले ऑनलाइन बुकिंग ५०० सीटों के लिए होती थी और बढ़ोतरी के बाद ८०० सीटें हो गई है, जबकि ऑफलाइन सीटें नौ सौ ही यथावत रखी गई है। गौर तलब है कि भस्मारती के लिए हर दिन १७०० श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाती है।
मंदिर प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑफलाइन भस्मारती अनुमति नि:शुल्क होती है और इसके लिए मंदिर परिक्षेत्र में संचालित काउंटरों पर निर्धारित परिचय पत्र आदि लेकर अनुमति प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को कतार में लगना होता है, परंतु ऑनलाइन अनुमति देश-विदेश में कहीं से भी श्रद्धालु इंटरनेट के माध्यम से करा सकता है, लेकिन इसके लिए सौ रूपए प्रति श्रद्धालु शुल्क मंदिर प्रबंध समिति के खाते में जमा कराने होते है। इसके हिसाब से तीन सौ सीटों की बढ़ोतरी होने के बाद कुल आठ सौ सीटों पर हर दिन ऑनलाइन भस्मारती बुकिंग हो सकेगी और प्रति श्रद्धालु सौ रूपए के हिसाब से प्रति दिन अस्सी हजार रूपए की आय मंदिर प्रबंध समिति के खाते में सीधे पहुंचेंगे।
भस्मारती में श्रद्धालुओं की संख्या अभी कम
मंदिर प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि से लेकर आज दिनांक तक सामान्य दर्शनार्थियों के साथ ही भस्मारती दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम है। इसके चलते ऑनलाइन व ऑफलाइन अनुमति दोनों में ही संख्या खाली है। लिहाजा आसानी से श्रद्धालुओं को भस्मारती में प्रवेश मिल रहा है।
बाहर के श्रद्धालुओं को ऑनलाइन से सुविधा
मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि भस्मारती में न केवल स्थानीय बल्कि देश-विदेश से भी श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने के लिए आते है। बाहरी शहरों के श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑनलाइन बुकिंग सुविधा में बढ़ोतरी की गई है।