- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
भस्मार्ती की ऑनलाइन बुकिंग शुरु
11 सितम्बर से महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग के लिये मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आज पोर्टल चालू कर दिया गया।सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार कुल क्षमता से 50 प्रतिशत दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। इनमें से 150 भक्तों को एक दिन पूर्व मंदिर परिसर स्थित काउंटर से पहले आओ पहले पाओ आधार पर नि:शुल्क अनुमति पत्र प्रदान किये जाएंगे। शेष 850 स्थानों के लिये आज से बुकिंग शुरू हुई है इनमें केवल 350 भक्तों से 100 रूपये लिये जाएंगे।
शेष भक्तों से 200 रूपये ही लिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन पांच सौ भक्तों से 200 रूपये लिये जाएंगे उन्हें प्रोटोकॉल के तहत अनुमति दी जायेगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रोटोकॉल अंतर्गत कौन से भक्त आएंगे। श्रद्धालुओं के बीच से यह मांग उठ रही है कि मंदिर प्रबंध समिति स्पष्ट करे कि वह पांच सौ भक्त कौन होंगे? राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, मंत्री, नेता, सरकारी अधिकारी या फिर तथाकथित वीआईपी।
मंदिर सूत्रों का कहना है कि प्रतिदिन पांच सौ भक्त प्रोटोकॉल के तहत कभी नहीं आए। ऐसे में ऑनलाइन पंजीयन हेतु 200 रूपये शुल्क लेकर प्रोटोकॉल के तहत किन्हें अनुमति दी जायेगी यह स्पष्ट है। समिति को इसका खुलासा करना चाहिये। कुल मिलाकर पूरी व्यवस्था को यदि समझें तो प्रतिदिन केवल 150 लोग ही भस्मार्ती के दर्शन निशुल्क कर सकेंगे शेष दर्शनार्थियों को 100 या 200 रूपए कीमत चुकाना ही होगी।