- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
भांजे से प्रताड़ित होकर मामा ने की थी सेनेटराइजर पीकर आत्महत्या
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण
उज्जैन। पिछले माह ऋषि नगर में रहने वाले रेलवे ठेकेदार ने सेनेटाइजर पीकर घर में आत्महत्या कर ली थी। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और मृतक की पत्नी के बयान लेकर भांजे व उसके ससुर के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि प्रमोद पिता श्यामलाल शुक्ला 55 वर्ष निवासी ऋषि नगर रेलवे ठेकेदार थे और पिछले माह घर में रखा सेनेटाइजर पीकर आत्महत्या कर ली थी। प्रमोद शुक्ला की पत्नी कीर्ति शुक्ला ने बयान में कहा कि उनके पति ने भांजे अर्पित द्विवेदी को 13 लाख रुपये दिये थे। यही रुपये वापस मांगे तो अर्पित व उसके ससुर द्वारा रुपये न देकर लगातार प्रताडि़त किया गया इससे परेशान होकर प्रमोद शुक्ला ने आत्महत्या की। जांच के बाद पुलिस ने अर्पित और उसके ससुर राजेन्द्र शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।