- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
भाजपा अध्यक्ष ने सबसे ज्यादा घोटाले वाले प्रदेश को क्लीनचिट दे दी-अरुण यादव
उज्जैन | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा अध्यक्ष देश की सबसे ज्यादा घोटाले वाले मध्यप्रदेश सरकार को क्लीन चिट देकर गए हैं।
जबकि प्रदेश सरकार के घोटालों की लंबी फेहरिस्त हैं। उज्जैन में ही देख लो सिंहस्थ में करोड़ों का घोटाला हुआ । व्यापमं , पोषण आहार , आरक्षक भर्ती, डंपर कांड जैसे कई घोटाले है जो उजागर हो गए। लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्लीन चिट दे गए। यादव रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे और शहीद पार्क पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, रवि रॉय मौजूद थे। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा की अध्यक्षता में पीपलीनाका स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
शांति का संदेश देने उड़ाए कबूतर, मनाया राजीव गांधी स्मरण दिवस
शहीद पार्क पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया। संयोजक चेतन यादव के अनुसार इस दौरान राजीव गांधी के जीवन पर आधारित चित्रावली का अनावरण किया। इस दौरान बटुकशंकर जोशी, माधवनगर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक उदयवाल, जितेंद्र तिलकर, कार्तिक चौक ब्लाॅक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, बंटी चौरसिया, दौलतगंज ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीबभाई सुपारीवाले, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी मौजूद थे।
वरिष्ठों का सम्मान, तुलसी के पौधे बांटे: उंडासा में राजीव गांधी की जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान गांव के लोगों को तुलसी के पौधे बांटे गए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सचिव नरेंद्र कछवाय की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ।
कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और फल वितरण किया
युवा कांग्रेस ने धीरज पंवार के नेतृत्व में राजीव गांधी की स्मृति में पुष्पांजलि के बाद में रक्तदान और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। दलित क्रांति मोर्चा द्वारा कॉपी किताब और पाठ्य सामग्री वितरित की गई। निर्झर साहित्यिक संस्था अध्यक्ष डॉ राजेश ठाकुर ने बताया सभा कर उनके उच्च विचार और योजनाओं पर चर्चा क गई।