- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
भाजपा नेता की भतीजी प्रेमी के साथ मुंबई में मिली
उज्जैन। पिछले दिनों भाजपा नेता की भतीजी लाखों रुपए के सोने के जेवर और नकदी लेकर उर्दूपुरा निवासी युवक के साथ लापता हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ की जो काफी मशक्कत के बाद मुंबई में मिली। कोतवाली थाना प्रभारी ने चर्चा में बताया कि युवती उर्दूपुरा निवासी युवक के साथ गई थी। उसकी अलग-अलग शहरों में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने लगातार उसका पीछा किया और मुंबई में युवक के साथ पकड़कर उज्जैन लाई। यहां युवती से पूछताछ की गई तो उसने स्वेच्छा से युवक के साथ रहने की बात कही, युवती द्वारा अपने घर से लिये गये करीब दो लाख रुपये और सवा किलो सोने के आभूषण बरामद कर उसके परिजनों को लौटाये गये और पुलिस अभिरक्षा में युवती को युवक के घर भिजवाया गया। टीआई के अनुसार युवक-युवती बालिग हैं इस कारण उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।