- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया जीत की ओर
उज्जैन। भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया लगातार अपनी लीड बनाए हुए हैं। फिलहाल वे 2 लाख 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय पहले ही अपनी हार स्वीकर कर मतगणना केंद्र से जा चुके हैं। इधर जीत तय मानते हुए भाजपा कार्यालय पर जश्न मनना शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहर के दोनों विधायकों ने यहां संभागीय कार्यालय पर पहुंचे एक दूसरे को बधाई दी है। उधर कांग्रेस के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उनका मुकाबला यहां कांग्रेस के उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय से है।जीत से उत्साहित पूर्व मंत्री पारस जैन ने भाजपा कार्यालय पर ढोल बजाया। दोपहर 12 बजे बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती गई। मतगणना केंद्रे के बाहर भी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।
दोनों ही पार्टियों ने इस लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार बदले हैं। जिसका फायदा भाजपा को होता दिख रहा है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। लेकिन लोकसभा चुनाव में उसका असर नहीं दिख रहा है।लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को उज्जैन लोकसभा सीट पर 75.33 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मुकाबला भाजपा के अनिल फिरोजिया और कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय के बीच है। भाजपा के चिंतामण मालवीय ने 2014 में उज्जैल लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।