- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
भाजपा के युवा नेताओं की अनूठी पहल : बाहुबली-2 के एक शो की राशि कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए देंगे
उज्जैन :- मेट्रो टॉकीज में चल रही फिल्म बाहुबली-2 के एक शो के टिकट की राशि कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए दी जाएगी। शहर को कुपोषण से मुक्त करने हेतु भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यह अनूठी पहल की है। उन्होंने फिल्म के बुधवार के शाम 6 से 9 बजे वाले शो के सभी टिकिट खरीद लिए हैं। इन्हें लोगों को देकर फिल्म देखने का अनुरोध करेंगे। शो से मिली राशि में से 75 प्रतिशत का उपयोग कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में किया जाएगा। मोर्चा पदाधिकारी शो हाउसफुल करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने जाएंगे।