- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
भाभी ने देवर को ईंट से मारा, तो देवर ने सगे भाई की कर दी हत्या
उज्जैन | पैतृक मकान को लेकर सोमवार दोपहर नीलगंगा की अंबर काॅलोनी में भाभी और देवर के बीच झगड़ा हुआ। भाभी ने ईंट उठाकर देवर को मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बड़े भाई ने भी उसे पीटा। गुस्साए युवक ने चाकू से बड़े भाई की हत्या कर भाभी का सुहाग उजाड़ दिया।
घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है। नल फिटिंग का काम करने वाले सुरेश पिता संतोष रायकवार (40) की छोटे भाई प्रेम (35) ने हत्या कर दी। प्रेम व सुरेश जिस मकान में रहते है व पुश्तैनी है जिसे प्रेम ने बेचने के लिए एक दिन पूर्व ग्राहक को दिखाया था। इसी को लेकर प्रेम व भाभी हिना के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ। झगड़े के समय सुरेश पांडयाखेड़ी में दूसरी प|ी तमन्ना के घर था। उसे फोन पर इस बारे में पता चला तो वह भी अंबर काॅलोनी जा पहुंचा जिसके बाद विवाद और बढ़ गया व प्रेम ने बड़े भाई सुरेश के पेट में चाकू घोंप दिया। कुछ देर बाद ही सुरेश की मौत हो गई। सीएसपी सचिन शर्मा भी वहां पहुंचे व हत्या करने वाले युवक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे हिरासत में लिया जाएगा।
मैं ईंट नहीं मारती तो वह मेरे बच्चों को मार देता
सुरेश की पहली प|ी हिना ने बताया कि प्रेम ने ही झगड़े की शुरूआत की। वह मेरे बच्चों को मारने दौड़ा बोला इन्हें जान से खत्म कर दूंगा इसी कारण मैंने ईंट उठाई व हमला किया। जबकि दूसरी प|ी तमन्ना ने कहा कि सुबह तक सुरेश मेरे पांडयाखेड़ी घर पर ही थे। सुबह हिना ने फोन लगाकर कहा कि यहां झगड़ा हो रहा है जल्दी आ जाओ। मैंने सुरेश से कहा भी था कि झगड़ना मत समझाकर आ जाना। मालूम होता कि उनकी जान ही चली जाएगी तो कभी नहीं जाने देती।
प्रापर्टी को लेकर भाभी व भाइयों के बीच झगड़ा सामने आया है। प्रेम के खिलाफ बड़े भाई की हत्या व भाभी ने ईंट से प्रेम पर हमला किया इसलिए उस पर हमले का केस दर्ज होगा। सचिन शर्मा, सीएसपी।