- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
भारी बारिश का अलर्ट जारी:शाम को बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश, आज भी बारिश की संभावना
-
रविवार को दिनभर बादल जरूर छाए रहे लेकिन शाम को केवल बूंदाबांदी और हल्की बारिश ही हुई
-
जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
कभी आगे निकलते, तो कभी बार-बार कमजोर पड़ते मानसून के सिस्टम के कारण शहर में लगातार बारिश का अब तक एक भी दौर नहीं आया है। बीते 24 घंटों के भीतर भी शहर में केवल 0.4 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। रविवार को दिनभर बादल जरूर छाए रहे लेकिन शाम को केवल बूंदाबांदी और हल्की बारिश ही हुई।
मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष मानसून की एंट्री भी 8 साल में सबसे देरी से हुई है। बावजूद बारिश की झड़ी शहरवासियों को देखने को नहीं मिली है। शहर में रविवार दोपहर कुछ देर धूप जरूर निकली लेकिन अधिकांश समय घने बादल छाए रहे। शाम करीब 5 बजे से देवास रोड, इंदौर रोड, मक्सी रोड सहित अन्य इलाकों में बूंदाबांदी के बाद लगभग दो से तीन मिनट हल्की बारिश हुई लेकिन कुछ देर बाद ही सड़कें सूखी नजर आने लगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।