- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
भूखी माता क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के बाद बाइक में आग लगाई
उज्जैन | भूखी माता क्षेत्र में कल दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बाइक में आग लगा दी गई। विवाद के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महाकाल थाने को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मौके पर जली हुई बाइक के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि भूखी माता क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंचाया गया।
यहां कोई व्यक्ति नहीं मिला लेकिन एक मोटर सायकल पूरी तरह जली अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने जली हुई बाइक जब्त कर ली है। बताया जाता है कि जली हुई बाइक के चेचिस नम्बरों के आधार पर बाइक मालिक की तलाश की जायेगी जिसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल जांच की जा रही है।