- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भूतड़ी अमावस्या : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
उज्जैन। भूतड़ी अमावस्या पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बावन कुंडों में डुबकी लगाई। सुबह से श्रद्धालु वहां पहुंचना शुरू हो गए। वहां पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
शहर के बाहरी क्षेत्रों से से श्रद्धालुओं की तादाद हजारों में रही। बताया जाता है कि बावन कुंड में स्नान करने से ऊपरी प्रेत बाधाएं दूर होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग अपने साथ कई ऐसे लोगों को लेकर पहुंचे जिन पर ऊपरी प्रेत बाधाएं का चक्कर होता है।
उनके चीख पुकार से कुंड गूंज उठा। उन्हें कुंड में स्नान करवाया गया। श्रद्धालुओं ने कहा इससे प्रेत बाधाएं समाप्त हो जाती है। श्रद्धालुओं ने भैरव मंदिर पर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु अपने साथ खाना बनाने का सामान लेकर भी आए जिन्होंने आसपास खेतों में दाल-बाटी बनाकर भोजन का लुत्फ लिया।