- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर लगेगा महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज
उज्जैन । भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज लगाया जाएगा। बुधवार को महाकाल दर्शन करने आए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने महाकाल मंदिर का ध्वज तथा चांदी का शिवलिंग भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन पश्चात मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे। यहां गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री का अखाड़े की परंपरा अनुसार रुद्राक्ष की माला पहनाई तथा सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
सीएम ने 145 तीर्थों के जल से किया महाकाल का अभिषेक
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महाकाल दर्शन करने आए डा.मोहन यादव ने 145 तीर्थों के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पूजन से पहले महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री को जल प्रदान किया। बताया जाता है तीर्थों के पवित्र जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने से मनुष्य को सर्वत्र विजय की प्राप्ति होती है।