- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड 27 लाख से अधिक की आय:बड़ी संख्या में भातपूजन कालसर्पपूजन श्रापित दोष पूजन करवाया भक्तों ने
महाकाल लोक के लोकार्पण के पश्चात महाकाल मंदिर सहित मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शनार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यही कारण है की जून माह में मंदिर समिति को 27 लाख 20 हजार रुपए की आय हुई है।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मंगलनाथ मंदिर उज्जैन पर कलेक्टर कुमार पुषोत्तम और एसडीएम डॉ कल्याणी पांडे के आदेश अनुसार व्यवस्था की गई है। जिसके कारण भक्तों को कई सुविधा मिल रही है। जून माह जून 2023 में भातपूजन, कालसर्पपूजन,श्रापित दोष,ग्रहण दोष,कुंभ विवाह, अर्क विवाह इत्यादि की पूजन से मंदिर समिति को 27लाख 20हजार 950 रुपए की आय प्राप्त हुई हैं। मंगलवार को भातपूजन कराने वालों की संख्या अत्यधिक रहती है, देश भर से आये भक्तों को गर्भग्रह के अंदर दर्शन और भात पूजन करवाई जा रही हैं। उज्जैन कलेक्टर के द्वारा राजाधिराज भगवान श्री महाकाल राजा के मंदिर पर जो लड्डू प्रसाद मिलता है एवं जो दर्शनार्थी वहां पर नहीं जा पाते थे,इस स्थिति को देखते हुए लड्डू प्रसाद का काउंटर श्री मंगलनाथ मंदिर पर खुलवाया गया है। जिससे भक्तों को महाकाल का प्रसाद मंगलनाथ मंदिर में मिल जाता है।
अंगारेश्वर मंदिर में भी सात लाख की आय –
भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर माह जून में मंगलशांति, भात पूजन एवं पंचामृत अभिषेक हेतु आने वाले यजमान एवं श्रद्धालुओं के द्वारा कटवाईं गई पूजनो की शासकीय रसीद के माध्यम से अंगारेश्वर मंदिर को 7लाख 7 हजार 950 रुपए की आय प्राप्त हुई है।