- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मंगलनाथ में चित्रा नक्षत्र में रिकॉर्ड तोड़ 477 भातपूजा
उज्जैन | प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव एवं चित्रा नक्षत्र के संयोग में देशभर के श्रद्धालुओं ने मंगल की शांति के लिए भात पूजन कराया। दिनभर मंगल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा।
मंदिर समिति के प्रबंधक त्रिलोक विजय सक्सेना ने बताया सुबह 6 से शाम 4 बजे तक मंदिर में भातपूजा का क्रम चलता रहा। जिसमें अब तक की सबसे अधिक 477 श्रद्धालुओं ने शासकीय रसीद कटाकर भात पूजन कराई। मंदिर में सामान्यतः रोज 50 से 100 भातपूजा होती है। मंगलवार को इसकी संख्या 200 व तीज-त्योहार पर 300 से 400 तक हो जाती है। मंगलनाथ में भूमि माता मंदिर के पुजारी पंकज दुबे ने बताया मंगलवार को चित्रा नक्षत्र था जो कि मंगल का नक्षत्र माना जाता है। इसलिए देशभर से श्रद्धालु भातपूजा के विशेष फल की प्राप्ति हेतु उमड़े। मंगलवार को मुहूर्त में मंगलदेव को ठंडक देने हेतु मटकी भी लगाई।