- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मंगल का सिंह राशि में प्रवेश 8 अगस्त को, गुरु मार्गीय होंगे, यह होगा प्रभाव
उज्जैन। श्रावण मास में रक्षा बंधन से पहले ग्रह गोचर में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। यह स्थिति बाजार, मौसम, रियल स्टेट कारोबार तथा प्रशासनिक पक्ष को प्रभावित करेगी। ज्योतिषियों के अनुसार 8 अगस्त को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश होगा। वहीं 11 अगस्त को वक्री चल रहे देव गुरु बृहस्पति मार्गीय होंगे। इसका प्रभाव विभिन्न् क्षेत्रों में नजर आएगा।
ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार 8 अगस्त को मंगल का मघा नक्षत्र व सिंह राशि में प्रवेश होगा। जिसका प्रभाव अलग-अलग प्रकार से दृष्टि संबंधों के आधार पर नजर आएगा। मंगल का सिंह राशि में परिभ्रमण 10 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान मंगल का गुरु से चतुष्पद तथा शनि व केतु से नवम पंचम दृष्टि संबंध् बनेगा।
प्रवेश काल के समय इस प्रकार का दृष्टि संबंध शासन, प्रशासन तथा बाजार पर विभिन्न् प्रभाव दर्शाएगा। सोना, चांदी, तांबा, पीतल, अष्ट धातु, शकर, लाल रंग की वस्तुएं, वस्त्र तथा रसायनिक वस्तुओं के भाव में तेजी आएगी। प्रशासनिक मशीनरी में परिवर्तन होगा। मौसम से संबंधितत इस पक्ष काल में उन स्थानों पर बारिश होगी, जहां अब तक खंड वृष्टि की स्थिति बनी हुई है।