- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
मंगेतर से कर रही थी फ़ोन पर बात; दादी ने फोन छीना, तो लगा ली फांसी
उज्जैन । जयसिंहपुरा निवासी एक युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसकी दादी ने उसका मोबाइल बात करते हुए छीन लिया था। मनीषा पिता शेरसिंह को उसके चाचा ने पाल पोष कर बढ़ा किया था। उसकी सगाई चार माह पूर्व इंदौर में की थी। वह अपने मंगेतर से बात कर रही थी। इसी दौरान उसकी दादी वहां आ गई तथा फोन छीन लिया और डांट लगा दी। इस पर मनीषा ने मंगेतर को फोन लगाकर कहा कि अब मुझे काल मत करना। इसके बाद वह परिजनों के लिए फरियाल बनाने लग गई। बाद में वह ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।