- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मंडी बोर्ड किसानों की उपज को एक ही छत के नीचे बेचने को आतुर
मंडी बोर्ड किसानों की उपज को एक ही छत के नीचे बेचने को आतुर फल, सब्जी, आलू, प्याज, लहसुन से संभाग की मंडियों को लिंक किया गया है। सरकार किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलवाकर उनका सही हक मिले इसके लिए अभिनव योजना पर काम कर रही है। उज्जैन की आलू, प्याज, लहसुन मंडी सफलतापूर्वक चलने और लाखों रुपए की आय अर्जित करने वाली पहली मंडी बन गई है। यह अलग कि हरी सब्जी की मंडी अलग-अलग लगती है। इसी प्रकार फल की उज्जैन मंडी नाम की रह गई है। 80 फीसदी फलों का व्यापार शहर में हो जाता है। मंडी का उद्देश्य टैक्स कमाना नहीं बल्कि किसानों को उनकी उपज एक छत के नीचे लाकर प्रतिस्पर्धा भाव दिलाना है। उज्जैन मंडी बोर्ड के अधिकारी एससी वशिष्ठ इससे गहरा इत्तेफाक रखते हैं। संभाग की छोटी से छोटी मंडियों में फल, आलू, प्याज और लहसुन का विक्रय करे इसके लिए अधिकारियों की इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।