- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मंदिर की भीड़ को नियंत्रित करेगा FOB, 100 करोड़ आएगा खर्च, दर्शनार्थियों को मिलेगी सुविधा
सार
विस्तार
महाकाल मंदिर में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर 100 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना एक कदम आगे बढ़ गई है। सर्वे पूरा होने के बाद उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) डीपीआर तैयार करा रहा है।
महाकाल मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की तर्ज पर फुट ओवरब्रिज बनाने का बीड़ा यूडीए ने उठाया है। इसका सर्वे कराया जा चुका है। इसके आधार पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। यूडीए जल्द ही इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपेगा। उज्जैन विकास कार्यों के सिलसिले में हाल ही में सीएम डॉ. यादव की ली गई बैठक में भी इसकी योजना पर चर्चा की गई है। डीपीआर बनने से स्पष्ट होगा कि इस पर कुल कितना खर्च आएगा।
हालांकि यूडीए ने करीब 75 से 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान बताया है। डीपीआर बनाने का काम इंदौर के मेहता आर्किटेक्ट कर रहे हैं। ब्रिज की प्रस्तावित लंबाई करीब 900 मीटर होगी। मन्नत गार्डन से महाकाल लोक के नंदी द्वार तक इस ब्रिज को बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
छत पर होंगे सोलर पैनल
ब्रिज की छत पर सोलर पैनल लगाने की भी योजना है। इससे एस्केलेटर और एलिवेटर चलाए जाएंगे, ताकि मेंटेनेंस का खर्च भी यूडीए को वहन नहीं करना पड़ेगा और महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सुविधाजनक होगा। दर्शनार्थी सीधे महाकाल लोक तक आ-जा सकेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपेगा। उज्जैन विकास कार्यों के सिलसिले में हाल ही में सीएम डॉ. यादव की ली गई बैठक में भी इसकी योजना पर चर्चा की गई थी।