- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
मंदिर में तीसरी बार चोरों का धावा
उज्जैन। नृसिंह घाट स्थित नृसिंह मंदिर में चोरी की तीसरी बार वारदात हुई। आज सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मंदिर के पुजारी पं. तुषार धाणी ने बताया कि नृसिंह घाट पर प्राचीन नृसिंह मंदिर है। आज सुबह मंदिर पहुंचे तो चोरी की घटना पता चली। रात में चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़ा और दान पेटी उठाकर ले गए। इससे पहले भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है। महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
युवक को डंडों से पीटा, बाइक तोड़ी
उज्जैन। बीती रात हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप के पास युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर घायल किया और उसकी मोटर सायकल तोड़ दी। घायल ने देवासगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में एक केस कोतवाली थाने में भी दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि राहुल पिता भारत सिंह ठाकुर 22 वर्ष निवासी कुम्हार गली के साथ रात 10 बजे हनुमान प्रसाद पेट्रोल पंप के सामने धनंजय परमार, चंदू यादव, पंकज तिवारी व अन्य साथियों ने डंडों से हमला कर घायल किया और उसकी बाइक तोड़ दी।
देवासगेट पुलिस ने राहुल की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। इसी मामले में अतुल राठौर पिता नवीन राठौर निवासी बहादुरगंज ने देर रात कालू निवासी बहादुरगंज के खिलाफ धारा 327 का केस दर्ज कराया। अतुल ने पुलिस को बताया कि कालू ने शराब के रुपये मांगे और नहीं देने पर नुकीली वस्तु से पैर पर हमला किया।