- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
मकान का ताला तोड़कर जेवर व रुपए चोरी
उज्जैन। आगरा रोड बापू नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर बदमाश रुपए और जेवर चोरी करके ले गए इसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है मिली जानकारी के मुताबिक शालिनी पति ईश्वर सिंह राठौर बापू नगर में किराए से कमरा लेकर रहती हैं इनका परिवार बाहर गया हुआ था 8 अगस्त की रात बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर 8 हजार रुपए, 3 चांदी की पायजेब, 3 बिछिया, दो मंगलसूत्र, कान की बाली एवं अन्य सामान चोरी करके ले गए इसकी जानकारी लगने पर शालिनी राठौर ने चिमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
लोहे की जालियां चोरी
उज्जैन। अवंतिका होटल के समीप इंजीनियर वक्र्स से अज्ञात बदमाश लोहे की जालियां चोरी करके ले गए इस मामले में अंजूश्री परिसर महानंदा नगर निवासी विष्णु माहेश्वरी पिता लक्ष्मण दास की रिपोर्ट पर नानाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया वही सुभाष नगर निवासी नीलेश पिता राम नरियानी की स्कूटर क्रमांक एमपी 13 ई आर 3934 फ्रीगंज पुरानी सब्जी मंडी से चोरी हो गई। नीलेश ने माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।