- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
मकान पर होर्डिंग्स लगाने से पहले निगम में जमा कराने हाेंगे 10 हजार रुपए
उज्जैन । मकान भले ही आपका हो लेकिन उस पर कोई भी निजी कंपनी का होर्डिंग्स नहीं लगा सकेंगे। लगाना चाहते हैं तो पहले नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए दस हजार रुपए फीस लगेगी। इतना ही नहीं संबंधित क्षेत्र की कलेक्ट्रेट गाइड लाइन का चार फीसदी किराया हर साल नगर निगम वसूल करेगा। किराया संपत्ति कर या जलकर की तरह जमा करना होगा। नई होर्डिंग्स नीति के तहत ऐसा होगा।
निगम परिक्षेत्र में सार्वजनिक के साथ निजी क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के नियम तय हो गए हैं। इसी क्रम में शहर में लगे पुराने होर्डिंग्स हटाए जाकर नए और यूनीपोल होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में 329 होर्डिंग्स लगे थे। इनमें से सार्वजनिक स्थानों के 100 होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं जबकि रेलवे सहित निजी क्षेत्र में अभी भी 229 होर्डिंग्स लगे हैं। फिलहाल जो होर्डिंग्स लगे हैं वे चार या उससे ज्यादा एंगल पर टिके हैं लेकिन नए होर्डिंग्स यूनीपोल यानी एक ही पोल पर नजर आएंगे।
अलग पोर्टल बनेगा, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
होर्डिंग्स नीति के तहत एक अलग पोर्टल बनाया जाएगा। होर्डिंग्स लगाने के लिए किसी एजेंसी या व्यक्ति को उसी पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी के ऑफिस के जरिए टेंडर बुलाए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन शहर में किसी भी स्थान पर होर्डिंग्स नहीं लगाया जा सकेगा।