- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
मजिस्ट्रेट के सूने मकान के बदमाशों ने ताले तोड़े
उज्जैन। महानंदा नगर में रहने वाली मजिस्ट्रेट की सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट सोनाक्षी जोशी सिविल जज हैं और उनका होशंगाबाद में ट्रांसफर हुआ था इस कारण वह 20 दिन पहले ज्वाइनिंग देने घर पर ताला लगाकर होशंगाबाद गई हुई थीं।
उनके सूने मकान का अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ा और वारदात की। सूचना मिलने के बाद उनके मामा धर्मेश उपाध्याय निवासी महानंदा नगर यहां पहुंचे व नीलगंगा पुलिस को सूचना दी। धर्मेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के साथ घर में जांच की तो अलमारी खुली मिली सामान बिखरा था।