- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
पेट्रोलपंप पर डकैती की साजिश रचते तीन बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। पुलिस ने पेट्रोलपंप पर डकैती की साजिश रचते हुए कंजर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपित मौके से भाग निकले हंै। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस, लोहे का सरिया, चाकू, मिर्च पाउडर बरामद किया है।
टीआइ गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि श्री सिंथेटिक्स के खंडहर में बैठकर कुछ लोग शंकरपुर पेट्रोलपंप पर डकैती की साजिश करने की सूचना पुलिस को मिली थी।
इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर वहां से सोनी उर्फ सोनू पुत्र विजयसिंह कंजर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कोलवा झालावाड़, राजस्थान, आकाश पुत्र लक्ष्मीनारायण कंजर उम्र 20 वर्ष इंद्रजीत पुत्र सोहनलाल कंजर उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी हाजरिया झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से गोपाल पुत्र धूलिया कंजर निवासी बामन देवरिया राजस्थान, मनोज पुत्र झाला कंजर निवासी ग्राम हाजरिया झालावाड़ फरार हो गए।