- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मध्यप्रदेश में बंद रहेंगे पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूल, आदेश जारी
केंद्र सरकार की अनलॉक-5 की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर स्कूल खोलने की बात कही है, लेकिन इसे प्रदेश सरकारों के निर्णय पर छोड़ा गया है। इधर, मध्यप्रदेश में दीपावली के पहले स्कूल नहीं खुलेंगे।
इस साल स्कूल खोलने का निर्णय 15 नवंबर के बाद लिया जाएगा। इसमें भी अभिभावकों की अनिवार्य सहमति के बाद ही फैसला होगा। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
उप सचिव प्रमोद सिंह के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के सभी स्कूलों को 15 अक्टूबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला लेने का अधिकार राज्यों को दिया गया था। इस पर हमने आज निर्णय किया है। अभी की स्थिति में 15 नवंबर तक स्कूल नहीं खोले जाने का फैसला किया गया है।
कोविड-19 संक्रमण के कारण राज्य में पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए फिलहाल स्कूल पूरी तरह बंद ही रहेंगे। हां 9वीं से 12वीं की क्लास आंशिक रूप से अभी की स्थिति में चलेंगी। इसके लिए सरकार द्वारा जारी कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
21 सितंबर से आंशिक तौर पर स्कूल खुले
प्रदेश में 21 सितंबर से सीमित संख्या में स्टूडेंट्स के लिए 9वीं से 12वीं के स्कूलों को खोला गया है। 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए आंशिक रूप से चल रही हैं। स्कूलों में कोविड-19 एसओपी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। हालांकि अभी अधिकांश निजी स्कूल बंद हैं।
बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं पैरेंट्स
जानकारी के अनुसार इस बार शिक्षा विभाग माता-पिता को उनके बच्चे को स्कूल भेजना के लिए बाध्य नहीं करेगी।
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना के मुताबिक, 132 राजकीय हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 40 हजार स्टूडेंट्स में से केवल 5 हजार स्टूडेंट्स के पैरेंट्स अपने बच्चों को आंशिक रूप से खुले स्कूलों में भेजने को तैयार हैं।
