- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
मनपसंद सब्जी नहीं बनाई घर में पति ने आग लगाई:नगदी जेवर घर का सामान सहित बाइक जलकर खाक 10 लाख से अधिक का नुकसान
उज्जैन शहर के थाना नानाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत पति ने मनपसन्द सब्जी नहीं मिलने होकर घर में आग लगा दी जिससे घर में रखा केश सहित बाइक और कीमती सामान जलकर ख़ाक हो गया। घटना के बाद महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी द्वारा घासलेट डालकर आग लगाने के बाद से फिलहाल पति फरार है। जिससे घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में करीब 10लाख का नुकसान हुआ है और एक बाइक भी जली है। अब पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है वहीं घटना के वक़्त बेटा खाटू श्याम दर्शन को गया था इसलिए पत्नी पति को रोक भी नही पाया।

नानाखेड़ा के अन्नपूर्णा नगर में रहने वाले सोहन सिंह बुंदेला एक होटल में काम करता है। बीती रात जब काम से वो घर पर लौटा तो उसने पत्नी बबली बुंदेला से खाना रखने को कहा। खाने की थाली में सब्जी नहीं होने के चलते पति ने विवाद किया और सिर्फ दाल बनाने को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद लगभग रात 12:15 बजे उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली तो आसपास वाले भी एकत्रित हो गए । लेकिन इतनी देर में आरोपी पति घर मे आग लगा कर भाग चुका था। पत्नी ने बताया कि घर मे रखा केश बाइक और ज्वेलरी सामान जल कर खाक हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी सोहन के विरुद्ध पत्नी बबली की शिकायत पर 323, 504, 436 में प्रकरण दर्ज कर घटना के बाद से ही फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।