- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
मप्र की पहली सेंट्रल लैब उज्जैन में होगी स्थापित, हो सकेंगी 47 जांचें
उज्जैन। मध्यप्रदेश की पहली सेंट्रल लैब उज्जैन के चरक हॉस्पिटल में स्थापित होगी। इस लैब के स्थापित होने से स्वास्थ्य संबंधी 47 प्रकार की जांचें एक ही जगह आसानी से अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से हो सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने मंगलवार को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद इसे हरी झंडी दे दी है।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उज्जैन एक नया कदम रखने जा रहा है। सेंट्रल लैब स्थापित होने से आम लोगों को बड़ा फायदा यह होगा कि महंगी जांचें भी नि:शुल्क होंगी और ये कम्प्यूटराइज्ड होंगी। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने इस लैब को स्थापित करने के लिए चरक हॉस्पटल का निरीक्षण किया और लैब स्थापित करने को लेकर हर नजरिए से अध्ययन किया।
सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया ने टीम को हॉस्पिटल का निरीक्षण कराया। टीम में दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर तथा अमेरिका के डॉक्टर व पैथोलॉजिस्ट भी शामिल थे। वर्तमान में चरक में जो लैब है, उसी को सेंट्रल लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। कम्प्यूटरों के जरिए जांच हो सकेंगी। दल में अमेरिका के पैथॉलाजिस्ट सहित चार डॉक्टर भी शामिल थे।
24 घंटे होगी जांच, शहर में सिर्फ एक लैब
चरक हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर इस लैब को स्थापित किया जाएगा। जिला चिकित्सालय व माधवनगर हॉस्पिटल की पैथोलॉजी लैब को बंद कर केवल एक ही लैब को ठीक से संचालित किया जाएगा। यह लैब 24 घंटे खुली रहेगी। यह अत्याधुनिक संसाधनों व स्टाफ से लैस रहेगी। इस लैब की राष्ट्रीय स्तर पर मॉनीटरिंग भी होगी। महंगी जांच भी इसमें बिना कोई शुल्क दिए हो सकेंगी। प्रदेश की यह पहली सेंट्रल लैब होगी। वर्तमान में लोगों को प्राइवेट पैथोलॉजी पर जाना पड़ता है।
15 अगस्त का लक्ष्य
सेंट्रल लैब को शुरू करने का लक्ष्य 15 अगस्त रखा गया है। लैब स्थापित करने के लिए जल्द तैयारी शुरू कर दी जाएगी। संयुक्त दल ने चरक हॉस्पिटल में लैब स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने निरीक्षण व अध्ययन करने के बाद यह स्वीकृति दी। डॉ. राजू निदारिया, सीएमएचओ