- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
मलखंभ दिवस : महाकाल के आंगन में मलखंभ की पूजा, छह दिन तक योग प्रशिक्षण शिविर
मलखंभ दिवस 15 जून पर महाकाल के आंगन में उत्सव मनाया गया। माधव मलखंभ योग केंद्र के खिलाड़ियों ने सुबह मलखंभ की पूजा की।
माधव सेवा न्यास के कार्यपालन अधिकारी लखन धनगर, द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी दीपक गवली, सिद्धि गुप्ता ने मलखंभ की पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों को मलखंभ का महत्व बताया। परिसर में 15 से 21 जून तक विशेष योग प्रशिक्षण शिविर की लगाया जाएगा। माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर के सामने सुबह 6 से 7.30 बजे तक योग के माध्यम से विभिन्न असाध्य बीमारियों का निवारण और शरीर को स्वस्थ रखने के संबंध में आसन के साथ-साथ प्राणायाम शुद्धि क्रिया भी कराई जाएगी।