- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मवेशियों को ले गए पशुमालिक, देखती रही गैंग
उज्जैन। आवारा मवेशियों की समस्या और लगातार हो रहे हमलों से परेशान हो चुके शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की गैंग सड़कों पर उतरी लेकिन वह पशुओं को नहीं पकड़ते हुए शहरभर का चक्कर लगाती रही। गुरुवार सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रामघाट पर आवारा मवेशियों को पकडऩे पहुंची गैंग के सामने ही पशुमालिक मवेशियों को ले गए और गैंग देखती रही। इसके अलावा दानीगेट पर भी गैंग से पहले पशुमालिक पहुंच गए और पशुओं के पीछे भागते हुए उन्हें ले गए। कई जगह पशुओं के दौड़ लगाने से अफरा-तफरी भी मची। पशुमालिक आगे-आगे और उसके पीछे निगम की गैंग को देख लोग भी अचरज में थे।
इस दौरान गैंग ने एक भी आवारा मवेशी नहीं पकड़ा और गाडिय़ों में शहरभर का चक्कर लगाते रहे। वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर आवारा मवेशी समूह में स्वच्छंद विचरण करते नजर आए। शहरवासियों का कहना था कि नगर निगम यह कैसा आवारा मवेशी पकड़ो अभियान जहां गैंग के पहुंचने से पहले ही पशुमालिक पहुंच गए और मवेशियों को ले गए। कई जगहों पर आवारा मवेशी सड़कों पर आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं लेकिन निगम की गैंग को नजर क्यों नहीं आ रहे।