- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
महंगे पेट्रोल-डीजल के विरोध में कांग्रेस की बैलगाड़ी यात्रा, न मास्क और न सोशल डिस्टेंस
उज्जैन. कांधे पर अर्थी…पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में नारेबाजी। कांग्रेस कार्यालय से चामुंडा माता होते हुए कंठाल तक महंगाई की शवयात्रा निकालनी थी। बारिश होने पर चामुंडा चौराहे पर ही पुतला दहन कर दिया। बारिश में दो बार पुतले में लगी आग बुझ गई तो कांग्रेसियों ने फिर आग लगाई। यह दृश्य था बुधवार को शहर व जिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में निकाली यात्रा का। अंकपात क्षेत्र में रहने वाले कार्यकर्ता दारा सिंह की बैलगाड़ी मंगवाई थी, जिस पर कांग्रेसियों ने यात्रा निकाली। महंगाई कम किए जाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम जगदीश मेहरे को ज्ञापन सौंपा। मीडिया प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया 16 दिन में ₹11 रुपए पेट्रोल व ₹10 रुपए डीजल पर बढ़ा दिए हैं। कांग्रेस कार्यालय से बुधवार सुबह 11:30 बजे रैली निकाली गई।
लॉकडाउन में कांग्रेसियों पर इतनी बार केस
- 2 मई को कोठी के बाहर धरना देने पर तराना विधायक महेश परमार समेत 8 लोगों पर केस।
- 4 मई को 9 नेताओं पर पिछले महीने प्रदर्शन करने पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस।
- 13 मई को रैली निकालकर भोपाल जा रहे विधायक परमार समेत 7 नेताओं पर केस।
- 21 मई को पीपलीनाका क्षेत्र में बिना अनुमति माल्यापर्ण करने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी समेत 13 लोगों पर केस।
- 12 जून को पुतला जलाया था, 8 पर केस।