- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महंत राजेंद्र भारती मंगलनाथ के गादीपति बने
उज्जैन | पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महंत राजेंद्र भारती को मंगलनाथ मंदिर के गादीपति के रूप में मनोनयन कर चादर की रस्म अदा की। महंत गणेश भारती व महंत नरेंद्र भारती ने बताया रस्म पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के मुख्य महंत रवींद्र पुरी महाराज ने अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महंत नरेंद्र गिरि महाराज की उपस्थिति में कराई। निरंजन भारती, ओम भारती, जितेंद्र भारती, महेंद्र भारती, महेश गिरि, विनय भारती, अक्षय भारती, आयुष भारती, प्रणव भारती, शुभम भारती सहित संत-महंत उपस्थित थे।