- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
महर्षि परशुराम आश्रम में औदुंबर ब्राह्मण समाज ने रोपे 101 पौधे, पेड़ बनने तक सुरक्षा का संकल्प
उज्जैन | महर्षि परशुराम आश्रम पिपलीनाका भैरवगढ़ रोड पर औदुंबर ब्राह्मण समाजजन ने 101 पौधे रोपे। पं. सुनील शर्मा ने इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
आश्रम के मीडिया प्रभारी पं. अभिजीत दुबे ने इस मौके पर औदुंबर ब्राह्मण समाज इंदौर के अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, आनंदीलाल जोशी नागदा, राधेश्याम शुक्ला बड़नगर, आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण पाठक, सतीश जोशी इंदौर, नागेश्वर द्विवेदी, पं. देवकीनंदन जोशी, नाथूलाल जोशी, कौशल दुबे, अभिजीत दुबे, चंद्रप्रकाश जोशी, रानी दुबे, मंजू जोशी, राधा उपाध्याय, सरोज पाठक, रुचि जोशी, एकता पाठक, गुणमाला पाठक मौज्ूद थे।
महाकाल वन क्षेत्र व रूद्र सागर में करेंगे पौधारोपण
जिझौतिया ब्राह्मण समाज 11 अगस्त को महाकाल वन क्षेत्र व रुद्रसागर में वृहद पौधारोपण करेगा। साथ ही समाज की धर्मशाला स्थल पर भी पौधारोपण किया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस समाज अध्यक्ष कैलाश तिवारी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में लिया गया। राकेश तिवारी ने बताया पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल कर वृक्ष के रूप में पल्लवित किया जाएगा।
परशुराम आश्रम में पौधारोपण के दौरान मौज्ूद औदुंबर ब्राह्मण समाजजन।
आैदिच्य समाज : अगस्तेश्वर मंदिर परिसर में लगाए 151 पौधे
आैदिच्य महिला मंडल माधवनगर उज्जैन की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मालवा में बारिश की कामना से अगस्तेश्वर महादेव मंदिर में महारुद्राभिषेक कर पौधारोपण किया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने आम, पीपल, जामुन, नीम, गुलमोहर के 151 पौधे लगाए। लता ठाकुर, मृदुला व्यास, ममता व्यास, प्रवीणा बदेका, निशा रावल, शर्मिला ठक्कर, ममता प्रबोध, राधिका रावल, मृदुला शर्मा, चित्रा मेहता, लतिका व्यास, प्रिया पलवा मौजूद थीं।
सांदीपनि कॉलेज परिसर
सांदीपनि कॉलेज परिसर में संस्था जोशी आईएएस/पीएससी संस्थान ने भास्कर के अभियान एक पेड़ एक जिंदगी के तहत पौधारोपण किया।
खांडल ब्राह्मण समाज
खांडल ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने गत दिवस पौधारोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया।