- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकालेश्वर दर्शन यात्रा:सावन के चतुर्थ सोमवार को 1800 श्रद्धालुओं को कराएंगे महाकालेश्वर दर्शन, प्रभु राठौड़ परिवार का आयोजन
सावन एवं अधिक मास में रतलाम शहर से उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थ यात्रा के चौथे सोमवार को 1800 यात्री महाकालेश्वर दर्शन के लिए रतलाम से रवाना हुए हैं।इस निशुल्क यात्रा का बीड़ा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ और उनके परिवार ने उठाया है। जिसके प्रथम चरण में 1000, दूसरे एवं तीसरे चरण में 1500-1500 यात्रियों को उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन का लाभ मिला था। वहीं, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए चौथे सोमवार को 1800 तीर्थ यात्रियों को महाकालेश्वर दर्शन के लिए रवाना किया गया है ।
अधिक मास में भी महाकालेश्वर निशुल्क यात्रा प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगी जिसके लिए रतलाम शहर वासी अपना पंजीयन महाकालेश्वर यात्रा कार्यालय 100 ,शास्त्री नगर पर निशुल्क करवा सकते है। यात्रा पंजीयन के लिए शहरवासी आधार कार्ड एवं वोटर आईडी की फोटो कॉपी के साथ 2 फोटो लेकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, फलाहार व सात्विक भोजन की व्यवस्था निशुल्क है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर के समस्त राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों व सर्व समाज को यात्रा से जुड़ने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।