- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
महाकालेश्वर मंदिर में लगातार दूसरे दिन वृद्ध श्रद्धालु की मौत
लाश उठाने के लिये स्ट्रेचर तक नहीं मिला, 5 जगह जमीन पर रखकर एम्बुलेंस तक लाये लाश
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रशासन व पुलिस द्वारा किये गये प्रबंध के दावों की पोल उस समय खुल गई जब मंदिर में दर्शन कर लौट रहा वृद्ध निकास द्वार से 50 मीटर पहले परिसर में चक्कर खाकर गिरा। उसके सिर में चोंट लगने के बाद खून निकलने लगा। आसपास से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने मदद की गुहार लगाते हुए 4 लोगों को एकत्रित किया व परिसर में मौजूद डॉक्टरों के पास ले गये। यहां डॉक्टरों ने वृद्ध का उपचार न करते हुए उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की बात कही।
यहां से बिना स्ट्रेचर के लोग वृद्ध को हाथ पैर पकड़कर टांगते हुए पुन: निकास द्वार तक आये इस दौरान वृद्ध को 5 जगह लोगों ने जमीन पर रखा जिसके बाद एम्बुलेंस में डालकर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। खास बात यह कि रविवार को भी सुबह एक वृद्ध की दर्शन से लौटने के बाद मंदिर परिसर में मृत्यु हो चुकी है।