- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
महाकाल की नगरी में योग दिवस:बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए
9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के कालिदास अकादमी में सामूहिक योग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षित योग वालंटियर्स और जबलपुर से चल रहे लाइव कार्यक्रम के साथ सभी ने योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया।
9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को कालिदास अकादमी में हुए मुख्य कार्यक्रम में सुबह 6 बजे ही पूरा ग्राउंड भर चुका था। योग करने का उत्साह ऐसा था कि जिसे जहां जगह मिली, वो वहीं बैठ गया। जबलपुर में हुए लाइव प्रसारण के बाद उज्जैन में सभी अधिकारियों और आम लोगों ने 40 मिनट तक योग कर 5 मिनट ध्यान भी लगाया।

करीब 2 घंटे चले कार्यक्रम में आम लोगो का योग के प्रति उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शहर के नागरिक, वॉलिंटियर्स तो शामिल हुए। सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल , उज्जैन मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाश उपाध्याय, ओम जैन, इकबाल सिंह गांधी, सोनू गहलोत, वीरेंद्र कांवडिया, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने भी सभी के साथ योग किया।