- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं सारा अली खान:एक्ट्रेस ने नंदी हॉल में बैठकर किया मंत्रों का जाप, कोटि तीर्थ के पास लगाया ध्यान
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचीं। वे महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधा घंटे तक मंत्रों का जाप किया। सारा सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद वे देर तक मंदिर के कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाकर बैठी रहीं।
सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।

गर्भगृह में दर्शन के दौरान सारा।
पहले भी दो बार कर चुकीं दर्शन
सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं। इस फिल्म की कहानी भी इंदौर बेस्ड है। इससे पहले भी शूटिंग के दौरान सारा महाकाल मंदिर में दो बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं। इस दौरान उनकी मां अमृता सिंह उनके साथ थीं।