- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
महाकाल के आंगन में होने वाला है बड़ा आयोजन, देशभर के लोक कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बाबा महाकाल के आंगन मे समय-समय पर अनेक आयोजन होते रहते है। इसी कड़ी में अब यहां संस्कृति और लोक कला के महापर्व ‘उमा सांझी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस आयोजन में बाबा महाकाल अलग-अलग स्वरूपों में दिखाई देते हैं, इसके अलावा लोक कला की प्रस्तुति देने वाले कलाकार अलग-अलग तरह के गीत, संगीत और नृत्य पेश करते हैं। बताया जाता है कि इस वर्ष 10 अक्टूबर 2023 से ‘उमा सांझी महोत्सव’ की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें बाबा महाकाल मनमहेश स्वरूप में कोटितीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे और ग्वालियर के ढोली बुआ के संकीर्तन के जरिए एक बार फिर भक्त हरि कथा का श्रवण कर सकेंगे।
पांच दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम बहुत ही आनंददायक होता है और भक्त बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए पहुंचते हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अश्विन कृष्ण एकादशी से अमावस्या तक पांच दिवसीय उमा सांझी महोत्सव मनाया जाएगा।