- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल के दर्शन:दो दिन नई व्यवस्था, महाकाल लोक से ही मंदिर के लिए प्रवेश
वर्ष 2022 का अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर और वर्ष 2023 का प्रथम दिन यानी 1 जनवरी, इन दो दिनों में लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन और महाकाल लोक को देखने के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। इसको देखते हुए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से ही प्रवेश दिया जाएगा।
मंदिर समिति के अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन होने वाली भस्म आरती की अनुमति 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए ब्लॉक कर दी हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालु महाकाल लोक से जा सकेंगे।
वहां पर नंदी द्वार से तीन कतार में होकर फैसिलिटी सेंटर-2 मानसरोवर गेट तक जा सकेंगे। यहां से ही गणेश मंडपम तक पहुंचेंगे। बड़े गणेश और प्रशासक कार्यालय की ओर से श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। वीआईपी बेगमबाग होते हुए भारत माता मंदिर और फिर प्रशासक कार्यालय के सामने से प्रवेश कर सकेंगे।
250 रुपए की टिकिट लेने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 से प्रवेश रहेगा। मंदिर के गेट नंबर 4 से पुजारी, मीडिया और 250 रुपए शीघ्र दर्शन के लिए ही प्रवेश रहेगा। इधर श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी की सुबह तक 500 पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगाए गए हैं। इनके अलावा 350 पुलिसकर्मियों को मंदिर की सुरक्षा में लगाया गया है।