- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
महाकाल को चढ़ाई पगड़ियां सहयोग राशि लेकर भक्तों को देंगे
महाकालेश्वर को चढ़ाई जाने वाली पगड़ी, कपड़े, घंटी और अन्य ऐसी सामग्री जो दोबारा उपयोग में नहीं आ सकती, उसे मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सहयोग राशि लेकर देगी। श्रद्धालु इन्हें तय राशि देकर घर ले जा सकेंगे। इसके लिए मंदिर समिति ने निर्गम द्वार के पास स्थित संग्रहालय में काम शुरू कर दिया है। सहयोग राशि तय करने के लिए समिति भी बनाई है।
श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महाकाल का विशेष पूजन अर्चन करने के दौरान पगड़ी, उत्तरीय, सोला आदि चढ़ाया जाता है। इसी तरह कई श्रद्धालु घंटी, तांबे-पीतल के बर्तन, चांदी के बर्तन, मुकुट चढ़ाते हैं। मंदिर समिति के कोठार में यह सामग्री जमा होती है। मंदिर प्रबंध समिति ने कोठार में रखी ऐसी वस्तुएं जो दोबारा उपयोग में नहीं ली जा सकती उन्हें श्रद्धालुओं को सहयोग राशि लेकर देना तय किया था, ताकि इन सामग्री का उपयोग भी हो और कोठार में जगह भी खाली हो सके। मंदिर प्रशासन ने निर्गम द्वार के पास बने संग्रहालय को इसके लिए तैयार किया है। यहां पगड़ियां जमा दी हैं। अन्य सामग्री भी यहां सजाई जाएंगी। इन्हें प्राप्त करने के लिए तय सहयोग राशि भी अंकित करेंगे। संग्रहालय पर इन्हें देने के लिए कर्मचारी तैनात रहेगा।
महाकाल मंदिर परिसर के निर्गम द्वार के पास संग्रहालय बनाया गया।
चांदी का उपयोग भगवान के आभूषण बनाने में होगा
मंदिर में आने वाले चांदी-सोने के दान का उपयोग भगवान के आभूषण आदि बनाने में होगा। मंदिर समिति ने पिछले दिनों भगवान के लिए कम वजन के आभूषण सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति के सुझाव पर बनवाए थे। सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ के अनुसार समिति के माध्यम से वस्तुओं की सहयोग राशि तय की जाएगी।
कमेटी में जानकार शामिल
सहयोग राशि तय करने के लिए गठित समिति में मंदिर अधिकारियों के साथ पगड़ी बनाने वाले, तांबा-पीतल व्यापारी, कपड़ा व्यापारी शामिल हैं। ये वस्तुओं की सहयोग राशि तय करेंगे। इसके बाद अनुमोदन मंदिर समिति से कराएंगे। समिति की अनुमति के बाद इन्हें श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराना शुरू कर देंगे। संभावना है कि श्रावण के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।