- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
महाकाल को जल अर्पित करने महिला बेरिकेट्स से कूदी:हंगामा करते हुए गर्भगृह में जल चढ़ाने पहुंची
श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में रसीद से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सामान्य श्रद्धालुओं को दर्शन नही हो पाते है। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दर्शन नही होने से परेशान एक बुजुर्ग महिला करीब साढ़े तीन फीट ऊंची बेरिकेट्स कूदकर गर्भगृह तक पहुंच गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो महिला ने भगवान को जल अर्पित करने की जिद की। बाद में महिला ने जल अर्पित किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओंं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा सुबह से दोपहर के समय गर्भगृह में जल अर्पण की रसीद से श्रद्धालुओंं को प्रवेश देने की व्यवस्था के कारण दूर से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन भी नही हो पाते है। रविवार को एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला बेरिकेटस से दर्शन नही होने पर नाराज होकर करीब साढ़े तीन फीट ऊंची बेरिकेट्स कूद कर नंदी हाल से होकर गर्भगृह की देहरी तक पहुंच गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने किसी की नही सुनी। हालांकि बाद में महिला को जल अर्पित करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश दिया गया। हालांकि महिला नियमित दर्शनार्थी थी या टिकट लेकर दर्शन को आई थी। महिला की जानकारी किसी को नही है।
रसीद के कारण बिगड़ रही व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक गर्भगृह में जाने के लिए रसीद काटी जाती है। अवकाश वाले दिन तो यहां भी अधिक भीड़ हो जाती है। रसीद वाले श्रद्धालुओं के गर्भगृह में होने के कारण सामान्य या 250 रूपए की रसीद लेने वाले श्रद्धालु बेरिकेट्स से भी दर्शन नही कर पाते है। कई बार दर्शनार्थी नाराजगी व्यक्त करते है। रविवार को भी अधिक रसीद और प्रोटोकाल से दर्शन व्यवस्था के कारण लंबी लाईन सभा मंडप में लग गई थी। जिसके कारण मंदिर के पुरोहितों ने भी धरना देकर विरोध जताया था। हालांकि इस मामले में मंदिर समिति ने पंडे-पुरोहितों के साथ बैठक की है।