- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकाल को भस्मी चढ़ाने वाले महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरी महाराज का निधन
Ujjain News: महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरीजी महाराज का शुक्रवार अलसुबह देवलोक गमन हो गया।
भगवान महाकाल को प्रतिदिन भस्मी चढ़ाने की परंपरा का निर्वाह करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरीजी महाराज का शुक्रवार अलसुबह देवलोक गमन हो गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाशपुरी महाराज ने शुक्रवार को तड़के सुबह करीब 3.30 बजे अंतिम सांस ली। महंत प्रकाश पुरी महाराज करीब 40 वर्षों से महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे, हाल ही में वे हरियाणा के कलावड़ स्थित मठ में पहुंच गए थे और वहीं पर रहकर विश्राम कर रहे थे।

महंत प्रकाश पुरी महाराज को वर्ष 1980 में गीता भारती जी की उपस्थिति में उज्जैन स्थित महानिर्वाणी अखाड़े का महंत नियुक्त किया गया था। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का देवलोक गमन होने से उज्जैन के साधु-संत और अखाड़ों से जुड़े महंत ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
वर्तमान में विनीत गिरि महाराज हैं महंत
बता दें कि महंत प्रकाश पुरी महाराज ने पिछले दिनों अपनी अस्वस्था के चलते मंदिर समिति के प्रशासक एसएस रावत को अपनी सारी जिम्मेदारियां और पूजा-पाठ की समस्त जवाबदारियों तथा आश्रम सौंप दिया था और वे हरियाणा के अपने निजी आश्रम में विश्राम के लिए चले गए थे। उसके बाद महंत पद को लेकर काफी गहमागहमी का वातावरण बना, इस पद को लेकर कई लोगों ने दावेदारी भी जताई, लेकिन हरिद्वार में आयोजित पंचों की बैठक बाद हरियाणा के विनीत गिरि महाराज को यहां का महंत घोषित कर गद्दी पर आसीन किया गया।