- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल दरबार में नितिन गडकरी की पत्नी व सीएम मोहन यादव की पत्नी दर्शन करने पहुंचीं
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जो कि बाबा महाकाल का दर्शन व पूजा दर्शन करने के बाद उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। रविवार के दिन भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कंचन गडकरी बाबा महाकाल के मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। जिन्होंने बाबा महाकाल के चांदी द्वार से दर्शन किए। माथा टेका और नंदी हॉल मे बैठकर बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुईं। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं घनश्याम गुरु और पं. आशीष गुरु द्वारा पूजा अर्चन करवाया गया। मंदिर समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री की पत्नी का स्वागत सम्मान भी किया गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव, नगर पालिक निगम उज्जैन अध्यक्ष कलावती यादव ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा द्वारा करवाया गया।