- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
महाकाल दर्शन करने बरसते पानी में आए गृह मंत्री, कोरोना संक्रमितों का जाना हाल
सभी मरीजों ने मंत्री से पीटीएस में दी जा रही सुविधाएं एवं उपचार पर संतोष व्यक्त किया।
राजाधिराज भगवान महाकाल के दर्शन करने बरसते पानी में गृह एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्र मंगलवार शाम को उज्जैन आए। उन्होंने पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित मरीजों से भी मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की।
प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्र ने आज शाम पुलिस ट्रेनिंग स्कूल स्थित कोविड केयर सेन्टर पहुंचकर वहां पर भर्ती 10 कोरोना पॉजीटिव मरीजों से उनका कुशलक्षेम पूछा एवं सुविधाओं के बारे में चर्चा की। सभी मरीजों ने मंत्री से पीटीएस में दी जा रही सुविधाएं एवं उपचार पर संतोष व्यक्त किया।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पीटीएस पहुंचकर सबसे पहले पीपीई किट पहना एवं कोविड केयर सेन्टर में जाकर मरीजों से भेंट की। गृह मंत्री के साथ कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भी पीपीई किट पहनकर कोविड केयर सेन्टर में गये। इस अवसर पर पीटीएस में आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, अपर कलेक्टर अवि प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिंह, पीटीएस के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एएस तोमर, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव होना कोई अपराध नहीं है। यह एक सामान्य बीमारी की तरह है। इसमें सावधानी रखना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों एवं उनके परिजनों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करें, भेदभाव न करें।