- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महाकाल दर्शन के लिए आए संत कालीचरण महाराज, बोले- ज्ञानवापी हमारी थी, हमारी है, हमारी रहेगी
संत कालीचरण महाराज सोमवार शाम को महाकाल दर्शन के लिए आए। वे सवारी में शामिल हुए। पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महाकाल से यही प्रार्थना करने आया हूं कि हिंदुओं में जातिवाद, वर्णवाद, भाषावाद फैला है, हे महाकाल इसका नाश करें।
धर्म ध्वजा के नीचे सभी हिंदुओं को एक कीजिए। जब तक देश में जातिवाद वर्णवाद, भाषावाद, पंथवाद फैला हुआ है। तब तक आक्रांताओं का तांडव चलता रहेगा। हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए। संतश्री ने कहा कि इस देश में जब तक हिंदू समाज एक होकर वोट बैंक नहीं बनता है, तब तक आक्रांताओं का तांडव चलता रहेगा। ज्ञानवापी हमारी थी, हमारी है और हमारी रहेगी।