- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर…. अन्नक्षेत्र का मीनू तय, अब श्रद्धालुओं को प्रसाद में इडली सांभर भी मिलेगा
महाकाल मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र में अब देशभर से उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को रोजाना लजीज भोजन प्रसादी मिलेगी। मंदिर प्रबंध समिति ने साेमवार को इसका मीनू निर्धारित कर दिया है। समिति के प्रशासक रजनीश कसेरा ने बताया अन्नक्षेत्र में रोटी, सब्जी, दाल-चावल, बेसन चक्की, हलवा आदि अभी देते हैं। लेकिन अब विशेष पर्वों पर जैसे अमावस्या, पूर्णिमा पर मीठे की जगह खीर देंगे तथा शाम को कढी, खिचड़ी और इडली सांभर भी परोसा जाएगा।
समयानुसार मीनू में परिवर्तन होता रहेगा। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु यहां रोज सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक और शाम 6.30 से रात 8.30 तक भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। आम श्रद्धालु भी अन्नक्षेत्र में शादी, जन्मदिन या पुण्यतिथि पर 25 हजार रुपए दान देकर श्रद्धालुओं को प्रसादी करा सकते हैं।