- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
महाकाल मंदिर के बाहर बनेगा नया वेटिंग हॉल, हटने लगे शेड और सत्कार कक्ष
Ujjain News: महाकाल मंदिर के सामने वाले हिस्से में नया वेटिंग हॉल का निर्माण होने जा रहा है।
महाकाल मंदिर के सामने वाले हिस्से में नया वेटिंग हॉल का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए यहां से पुलिस चौकी, जूता स्टैंड, सत्कार कक्ष और वीआईपी भस्म आरती काउंटर आदि हटाए जाने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया।
पुलिस चौकी को फेसेलिटी सेंटर की ओर
प्रशासक एसएस रावत ने बताया कि नया वेटिंग हॉल बनाए जाने के चलते पुलिस चौकी, जूता स्टैंड, सत्कार शाखा और वीआईपी काउंटर को हटाया जा रहा है। पुलिस चौकी को फेसेलिटी सेंटर की ओर शंख द्वार तरफ शिफ्ट किया जाएगा, वहीं जूता स्टैंड, सत्कार शाखा व वीआईपी भस्म आरती काउंटर को शेड में शिफ्ट किया जाएगा।
नया वेटिंग हॉल बनने से यह होगी सुविधा
महाकाल मंदिर परिसर में नया वेटिंग हॉल बनने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इस हॉल में विश्राम कराया जाएगा, जहां उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।