- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर गर्भगृह में 3 जनवरी तक प्रवेश बंद
नए वर्ष को देखते हुए 30 दिसंबर 2021 से लागू होगा आदेश
ओमिक्रान से संभावित संक्रमण रोकने के लिए कोई निर्देश नहीं
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में नए वर्ष में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे के पूर्व वर्षो के अनुभव को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह में 3 जनवरी 2022 तक प्रवेश बंद कर दिया है। यह आदेश 30 दिसंबर 2021 से लागू होगा। लगातार पांच दिन तक गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। हालांकि मंदिर प्रबंध समिति ओमिक्रान कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भीड़ को रोकने के अन्य कोई इंतजाम नहीं कर रही है।
मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार उक्त पांच दिनों तक भगवान की परंपरागत पूजा में सम्मिलित होनेवाले पुजारी,पुरोहितों एवं कर्तव्यस्थ कर्मचारियों को इस प्रतिबंध से मुक्ति रहेगी। उन्होने बताया कि इन्हे छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति का गर्भगृह एवं नंदीहॉल में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु नंदी मंडप के पीछे गणेश् ामण्डप के बेरिकेड्स से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।