- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति में तीन अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति के लिए बनी योजना…!
सांसद, मंत्री, विधायक कोटे से हो सकते हैं 1-1 सदस्य
उज्जैन। यदि सबकुछ ठीक रहा तो महाकाल की शाही सवारी से पहले महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के ३ अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति राज्य शासन का धर्मस्व विभाग कर देगा।
सूत्रों का दावा है कि तीन सदस्यों की नियुक्ति के लिए एक नीति बनाई गई है। मंदिर एक्ट के नियमों का पालन करते हुए सदस्यों के नाम मांगे गए हैं। कुल 9 नामों में से तीन पर सहमती बनेगी। सांसद-मंत्री-विधायक कोटे से एक-एक सदस्य होगा।
सूत्र बताते हैं कि जो योजना तैयार की गई है,उसका ताना-बाना इसप्रकार बुना गया है :
तीनों एक-एक नाम राजनीतिक क्षेत्र से देंगे। तीनों एक-एक नाम सामाजिक क्षेत्र से देंगे। तीनों एक-एक नाम धार्मिक क्षेत्र से देंगे।
यह रहेंगे अघोषित शर्तें :
1. तीनों जो नाम देंगे वे सनातन धर्म के मानने वाले होंगे।
2. साफ छबि के साथ धार्मिक/आध्यात्मिक पुट होगा।
3. एक-एक नाम महाकाल मंदिर के पण्डे-पुजारियों में से देंगे।
4. कोशिश होगी कि इसप्रकार सहमती बने ताकि तीनों सदस्य सभी के साथ समन्वय बनाकर काम कर सके।