- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव
शीघ्र दर्शन, प्रोटोकॉल के लिए ऑनलाइन अनुमति
उज्जैन। महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत शीघ्र दर्शन,प्रोटोकॉल के लिए ऑनलाइन अनुमति जारी होगी। भस्मआरती में 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए मंदिर के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। प्री-बुकिंग के लिए प्रोटोकॉल ऑफिस को रुद्रसागर में स्थित अन्नक्षेत्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में तीन तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी होगी, ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा और लंबी लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। भस्मआरती में भी एक हजार की जगह 1500 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।
भगवान महकाल के शीघ्र दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु महाकाल मंदिर एप और अधिकृत वेबसाइट पर जाकर शीघ्र दर्शन पास ले सकेंगे। इसके लिए निर्धारित 250 रुपए का शुल्क भी ऑनलाइन ही देने की व्यवस्था कर दी गई है। इसमें डिजीटल अनुमति एसएमएस के तहत श्रद्धालु के मोबाइल पर मिलेगी। इसे शीघ्र दर्शन काउंटर पर दिखाकर श्रद्धालु अंदर जा सकेंगे।अभी तक शीघ्र दर्शन के लिए महाकाल मंदिर के काउंटर पर जाकर कूपन लेना होता था। इसमें कई बार लंबी लाइन लगती थी, जिससे अब राहत मिल जाएगी। प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालु भी 100 रु. ऑनलाइन दान कर सुविधा ले सकेंगे। अभी यह दोनों सेवाएं मंदिर के काउंटर व प्रोटोकॉल कार्यालय से दी जाती है।
भस्मआरती में 1500 श्रद्धालुओं को प्रवेश
भस्मआरती में श्रद्धालुओं की संख्या एक हजार से बढ़ाकर 1500 कर दी गई है। ऑफलाइन की संख्या में ज्यादा इजाफा किया गया है, ताकि आम श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही मंदिर प्रबंध समिति के प्रोटोकॉल कार्यालय से मिलने वाली अनुमति में कम्प्यूटर पर श्रद्धालु के नाम के साथ प्रोटोकॉल लेने वाले विभाग और अधिकारी का नाम भी लिखना अर्निवार्य कर दिया है।
प्रोटोकॉल ऑफिस,अन्नक्षेत्र में शिफ्ट – प्रोटोकॉल से भस्मआरती और दर्शन की सुविधा देने के लिए नीलगंगा हाट बाजार परिसर से कार्यालय को रुद्रसागर में स्थित अन्नक्षेत्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मंदिर के पास प्रोटोकॉल कार्यालय आने से श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ इसकी निगरानी आसान होगी।