- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
महाकाल मंदिर में भक्तों के बीच हुई धक्का-मुक्की, महिला गिरकर घायल
महिला ने कहा…कुछ युवक शोर मचाकर धक्के दे रहे थे…
जलपात्र तक पहुंचने के दौरान हुई घटना
उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में रिश्तेदारों के साथ ग्रेटर नोएडा से दर्शन करने आई महिला सुबह दर्शनों के दौरान हुई धक्का मुक्की में गिरकर घायल हो गई। उन्हें मंदिर समिति की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
ओमवती पति ब्रजेन्द्र पाल सिंह 64वर्ष निवासी ग्रेटर नोएडा अपने पति, भाई व अन्य परिजनों के साथ फरीदाबाद से बस में बैठकर उज्जैन दर्शन करने आई थीं। ओमवती पाल ने बताया कि वह मंदिर में सामान्य दर्शनार्थियों की कतार में लगकर पहुंची और जलपात्र की ओर बढ़ रही थीं। उनके हाथ में प्रसाद की टोकरी भी थी तभी अचानक कुछ युवक शोर मचाने लगे और धक्कामुक्की करने लगे।
हमारे साथ के लोगों ने उन्हें धक्का देने से रोका तो भी वे नहीं रुके। इस दौरान हुई अफरा तफरी के बीच वह गिर गईं और कुछ लोग उनके ऊपर पांव रखकर आगे निकले।
ओमवती के पैर, कमर व अन्य जगह चोंटे लगीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से निकालकर तुरंत प्रारंभिक उपचार दिया और मंदिर समिति की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने ओमवती को भर्ती किया है।
हाथों में पानी से भरे लौटे जलपात्र तक पहुंचने की होड़
ओमवती पाल ने बताया कि लोगों के हाथों में पानी से भरे लौटे थे जो भीड़ में धक्के लगने से छलक रहे थे। पानी फर्श पर बिखर रहा था। लोगों में जल पात्र तक पहुंचने की होड़ मची थी। जमीन पर फिसलन के कारण खड़ा होना दूभर था। ऐसे में दूसरे लोग भी वहां गिरकर घायल हो सकते हैं।